Skip to main content

4thnation

कोरोना वैक्सीनेशन : कल 26 अगस्त को दुर्ग निगम क्षेत्र के 14 सेंटरों में किया जाएगा टीकाकरण

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी अभियान के तहत कल 26 अगस्त के नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के 14 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। सभी 14 केंद्रों में 18 प्लस आयु वर्ग के हितग्राहियों को कोविशील्ड प्रथम व द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वहीं महावीर कोविड सेंटर, यूपीएचसी धमधा नाका व सिंधी धर्मशाला तीन सेंटरों में कोवैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी।

दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार महावीर कोविड सेंटर में कोवैक्सिन और कोविशील्ड, यूपीएचसी धमधा नाका में कोवैक्सिन, और कोविशील्ड, यूपीएचसी पोटिया कला में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी ।

इसी प्रकार दिगम्बर जैन मंदिर कोविद शील्ड, कृष्णा धर्मशाला गंजपारा में कोविशील्ड, यादव छात्रावास पचरीपारा में कोविशील्ड, सिंधी धर्मशाला में कोवैक्सीन और कोविशील्ड, बघेरा सामुदायिक भवन में कोविशील्ड, कसार भवन में कोविशील्ड, एसएसके गायत्री मंदिर पुलगांव में कोविशील्ड, उरला जोन कार्यालय में कोविशील्ड, बोरसी जोन कार्यालय में कोविशील्ड, पटेल भवन गयानगर में कोविशील्ड, सामुदायिक भवन डिपरापारा में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी।