Skip to main content

4thnation

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों की कटाई का विरोध, भाजपा पार्षदों ने सौंपा आयुक्त को ज्ञापन

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों की कटाई का विरोध भाजपा पार्षदों द्वारा किया गया है। विरोध स्वरूप आज नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पेड़ों की कटाई रोकने की मांग करते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बताया कि 14 वित्त आयोग के तहत जेल तिराहा से गांधी तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के माडल के रुप में पहचान बनाने वाले गौरव पथ के दोनों ओर लगे लगभग 350 पेड़ों की कटाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पेड़ हमें आक्सीजन देते है और काफी मेहनत के बाद इन्हें लगाया गया है। वही कोरोना काल के दौरान आक्सीजन संकट से पूरा देश वाफिक हुआ है। इसके बावजूद पेड़ों की कटाई का निर्णय लिया जाना खतरनाक है। उन्होंने इन पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।