4thnation

धमधा नाका पर चली निगम की बेजा कब्जा हटाओं मुहिम, 35 दुकानों को किया गया बेदखल

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। नगर निगम दुर्ग प्रशासन द्वारा शहर के बेजा कब्जों को बेदखल किए जाने की कार्रवाई जारी है। गुरूवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने धमधा नाका ओव्हर ब्रिज के पास कब्जों के बेदखल किए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 35 कब्जों को बेदखल किए जाने की जानकारी दी गई है।

अतिक्रमण विभाग प्रभारी शिव शर्मा ने बताया आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम सीमाअंतर्गत अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इसी के तहत आज धमधा नाका ओव्हर ब्रिज के आसपास में काबिज अस्थायी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 से 35 कब्जों को निगम अमले द्वारा हटाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 50 कब्जें है, बेदखली के दौरान विरोध के चलते अभियान को स्थगित किया गया है। कल पुलिस बल की मौजूदगी में अन्य कब्जों को हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।