Skip to main content

4thnation

टूलकिट विवाद : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पुलिस को नहीं दिया जवाब, मांगा समय

रायपुर (छत्तीसगढ़)। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को टूल किट मामले में नोटिस का जवाब आज शाम चार बजे तक देना था लेकिन इससे ठीक पहले रायपुर पुलिस के ई मेल पर उनका जवाब आ गया है। मेल में कहा गया है कि उन्हे कोई और नई तारीख मुहैया कराई जाए क्योंकि आज जवाब दे पाना उनके लिए संभव नहीं हैं। अब रायपुर पुलिस तय करेगी कि नई तारीख क्या होगी। यदि जवाब नहीं देते हैं तो पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। वहीं इस मामले में पुलिस कल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल दोपहर को पूछताछ करेगी।
बता दें कि संबित पात्रा ने बीते दिनों दावा किया था कि राहुल गांधी हर दिन सुबह में जो कोरोना को लेकर ट्वीट करते हैं, वह टूल किट का हिस्सा है। कुंभ पर ये लोग कमेंट करते हैं और ईद पर चुप्पी साध लेते हैं। इसके बाद एनएसयूआई ने संबित पात्रा पर आरोप लगाया था कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वह हमारे नेताओं को बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने संबित पात्रा और पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसी के आधार पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
कांग्रेस ने एफआईआर में आरोप लगाए हैं कि बीजेपी नेताओं ने जाली लेटरहेड और मनगढ़ंत सामाग्री का इस्तेमाल किया है। प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कि संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के फर्जी लेटर हेड शेयर किए थे। इसे लेकर ही रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
राजधानी के सिविल लाइन पुलिस थाने में क्राइम नंबर 215/2021 में बतौर अभियुक्त संबित पात्रा दर्ज हैं। टूलकिट को ट्वीटर पर शेयर करने के आरोप में यह दर्ज है। यह एफआईआर ग़ैर ज़मानती धाराओं के तहत दर्ज है, जिसमें धारा 504,505(1)(बी),505(1)(सी),469 और 188 प्रभावी है।