Skip to main content

4thnation

18+ टीकाकरण : दुर्ग निगम क्षेत्र के बोरसी में भी प्रारंभ हुआ वैक्सीनेशन सेंटर

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अंत्योदय राशन कार्ड धारियों के लिए दुर्ग निगम क्षेत्र में एक और टीकाकरण केंद्र प्रारंभ किया गया है। बोरसी के शासकीय प्राथमिक शाला में टीकाकरण केंद्र की शुरुआत दोपहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से कसारीडीह, केलाबाड़ी, बोरसी, मीनाक्षी नगर, पोटिया क्षेत्र के हितग्राहियों को राहत मिलेगी।
बता दें कि इससे पूर्व 18 प्लस के युवक-युवतियों के लिए दुर्ग निगम क्षेत्र में सिकोला भाठा, नयापारा में दो टीकाकरण केंद्रों एक मई से प्रारंभ किए गए है। इन केंद्रों की शहर की बड़ी आबादी वाले क्षेत्र बोरसी व पोटिया से दूरी काफी अधिक होने कारण हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए हुए बोरसी में नए टीकाकरण की शुरूआत की गई है।
टीकाकरण के लिए हितग्राही परिवार को अंत्योदय कार्ड एवं स्वयं का आधार कार्ड लाना आवश्यक है। कार्ड धारी परिवार के सभी सदस्य जो 18 से 45 वर्ष के भीतर हैं एक साथ टीकाकरण के लिए आ जाए तो सभी सदस्यों को टीका साथ में लग जाएगा इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी।