Skip to main content

4thnation

महाविद्यालयों में आनलाइन होगीं परीक्षाएं, एनएसयूआई ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन परीक्षा के संदर्भ में कुलपतियों से चर्चा करने के पश्चात इसे लागू करने को कहा है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शासन से परीक्षाओं को आनलाइन आयोजित किए जाने की मांग लगातार कर रहा था। इस मांग के पूरा होने पर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्र नेता विगत कई दिनों से प्रदेश में हर विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सक्रिय थे। उन्होंने ऑनलाईन परीक्षा कराने की मांग को लेकर के छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की थी। दुर्ग में सुराना कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, साइंस कॉलेज, महिला कॉलेज, कल्याण कॉलेज जैसे सभी महाविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश सरकार को इस संबंध में मांग पत्र प्रेषित किया था। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू एवं दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा, संयोजक गोल्डी कोसरे, हरीश देवांगन, विकाश, सोनू, वसीम आदि ने ऑनलाइन परीक्षा के संदर्भ में एक मांग पत्र छात्रों की ओर से प्रेषित किया था। जिसे आज छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की अनुमति दी है।