Skip to main content

4thnation

कल चक्काजाम, कांग्रेस ने दिया समर्थन, पुलिस अलर्ट, जाम से बचना है तो इन मार्गों का करें प्रयोग

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। किसान संगठनो द्वारा कल 6 फरवरी को किए गए चक्काजाम आंदोलन कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा समर्थन किया गया। जिसके तहत देश भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख मार्गों पर 12 बजे से तीन घंटे तक के लिए चक्काजाम किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दुर्ग जिले में में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अंजोरा बाईपास, कोसानाला, सिरसागेट एवं कांजी हाउस कुम्हारी पर चक्काजाम किया जाएगा। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने एतिहायतन कदम उठाते हुए मार्गों को डायवर्ट किया है। चक्का जाम के समय में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में अंजोरा से कुम्हारी तक भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि  इस अवधि में वाहन चालक डासवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि अंजोरा बाईपास से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक दुर्ग शहर होते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे।
दुर्ग शहर एवं नेहरू नगर से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज व अण्डर ब्रिज का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे।
केम्प, जामुल, खुर्सीपार व सेक्टर एरिया से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे।
भिलाई -3 से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक कुम्हारी चौक से मुरमुंदा से सिलतरा रायपुर या उरला- करुदडीह-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करें।
इसी प्रकार रायपुर से दुर्ग शहर की ओर आने वाले वाहन चालक अमलेश्वर- मोतीपुर- उतई-फूण्डा-उतई मार्ग* अथवा बिरगाँव-मुरमुंदा -जामुल-कोहका कुरूद-जुनवानी मार्ग का प्रयोग करें।