Skip to main content

4thnation

किसान ट्रेक्टर रैली हुई बेकाबू, भारी हंगामा, लाल किले पर फहराया झंडा

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली निकाली गई है। कुछ किसान रैली के लिए निर्धारित समय से पहले ही निकल पड़े, जिससे स्थिति बिगड़ गई। किसानों ने सिंधु और टिकरी बार्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके कारण हंगामा मचा हुआ है। पुलिस ने इससे पहले दावा किया था कि दिल्ली आने वाले सभी बॉर्डर सील है, लेकिन किसानों के हंगामे के चलते पुलिस के सामने भी शांति बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। इससे किसानों के साथ पुलिस जवान भी घायल हुए है। किसान लाल किले में भी ट्रेक्टर के साथ घुस गए है। जहां किसानों ने अपनाा झंंडा फहरा दिया।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं।अक्षरधाम नोएडा मोड़ के पास किसानों और पुलिस के बीच भी झड़प की खबर हुई है। कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं।  ट्रक समेत कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी है।

PicsArt 01 26 02.27.15

मुबारका चौक पर हालात थोड़े खराब हुए हैं। इसके साथ ही टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बैरिकेड्स तोड़े गए हैं। किसानों ने नियमों का घोर उल्लंघन किया है। पुलिस कई जगह बल प्रयोग भी कर रही हैह आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। आईटीओ पर भी किसानों ने बवाल शुरू कर दिया है. किसानों ने पुलिस की बस को हाईजैक कर लिया है। आईटीओ से लालकिला जाने वाले रास्ते पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है।
ये भी बता दें कि जीटी करनाल रोड, आउटररिंग रोड, बादली रोड मधुबन चौक, नरेला रोड पर ट्रैफिक जाम है। इन रास्तों पर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही वजीराबाद रोड, आईएसबीटी रोड, पुश्ता रोड, विकास मार्ग, एनएच-24 रोड और नोएडा लिंक रोड पर भी भारी जाम लगा है।