Skip to main content

4thnation

लोधी समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने किए जाएगें विशेष प्रयास : जयप्रकाश लोधी

कवर्धा (छत्तीसगढ़) जयराम लोधी। कवर्धा जिले के नव निर्वाचित लोधी समाज के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी ने कहा है समाज के बच्चों व युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान हो इस दिशा में बेहतर प्रयाय किए जाएगें। साथ ही समाज की प्रगति, उन्नति व विकास के लिए भी कार्य करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि जिस भावना के साथ समाज के लोगों ने उन्हें यह दायिच्व सौंपा है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करुंगा। उन्होंने अपनी जीत को समाज व युवाओं की जीत बताया।
बता दें कि रविवार को कवर्धा में लोधी समाज की जिला इकाई के लिए अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें समाज के विशेषकर युवा लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्वाचन में जय प्रकाश लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल कौशिक को पराजित किया। इस अवसर पर लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा, पूर्व भिलाई निगम महापौर नीता लोधी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।