Skip to main content

4thnation

ससुराल गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। पत्नी के साथ ससुराल गए युवक का शव नयापारा सब्जी मार्केट के पास से पुलिस ने बरामद किया है। फांसी पर लटके इस शव को क्षेत्रवासियों ने सवेरे सवेरे देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
जानकारी में सामने आया है कि ग्राम मोहलाई निवासी रामसिंह निषाद (45 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ ससुराल भरदा (कोनारी) गया हुआ था। रविवार की सवेरे लगभग 4 बजे वह अपनी पत्नी से घर जाने की बात कहकर निकला था। जिसके कुछ घंटों बाद उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिलने की सूचना मिली। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मानसिक संतुलन पिछले 2 वर्ष से ठीक नहीं था। वहीं पिछले 15 दिनों से वह लगातार आत्महत्या करने बात अपने परिजनों व गांव वालों से करता रहता था। समझा जा रहा है कि इसी मानसिकता के चलते रामसिंह ने यह कदम उठाया है। फिलहाल शव को पंचनामा पश्चात चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।