Skip to main content

4thnation

(विडियो) गोदावरी इस्पात संयंत्र में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसे कर्मी, देर रात पाया गया आग पर काबू

रायपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात में आज शाम भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति के साथ दहशत का माहौल निर्मित हो गया। आग लगने का कारण संयंत्र के ऑयल टैंकर फटना बताया जा रहा है। इस हादसे में संयंत्र के दो कर्मियों के गंभीर रूप से झलसने जानकारी सामने आई है। हादसा शाम लगभग 5.30 बजे घटित हुआ।
आयल टैंकर में बलास्ट के बाद आसमान में आग की लपटें और गैस का गुबार उठने लगी, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। आसपास के लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना दमकल की टीम को दी। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर भिलाई सहित मोनेट, इस्पात गोदावरी एवं अन्य कंपनियों की 12 से 15 फायर टेंडर को आग पर काबू पाने लगाया गया। इस हादसे में 6 ऑयल टैंक ब्लास्ट हुआ। 2 ऑयल ट्रक जल कर खाक हो गए।