Skip to main content

4thnation

(विडियों) श्रद्धांजली, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा मोतीलाल वोरा शानदार शख्सियत के थे मालिक

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजली देने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आज दुर्ग आगमन हुआ। उन्होंने स्व. मोतीलाल को शानदार शख्यित का मालिक बताते हुए कहा कि स्व. वोरा अनेक उच्च पदों पर आसीन रहे पर उनमें कभी भी अहम और अहंकार छू नहीं सका। पक्ष और या विपक्ष उन्होंने हमेशा सभी को बराबर महत्व दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

PicsArt 12 27 06.36.02


स्व. मोतीलाल वोरा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वोरा के उनसे काफी निजी, निकट और आत्मीय संबंध थे। वे सरल व्यक्तित्व के अद्भुत व्यक्ति थे। उनके जैसा मेहनत करने वाला व्यक्ति मैने आज नहीं देखा है। चर्चा के दौरान स्व. वोरा ने उनसे कहा था कि हर पिता अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ अपनी विरासत में छोड़ कर जाता है। मैं अपने बच्चों के लिए ऐसी विरासत छोडूंगा, जिसमें कोई दुश्मन नहीं होगा। वह जिससे भी मिलते थे, इतनी आत्मीयता से मिलते थे कि उसके साथ एक रिश्ता सा बना लेते थे।