4thnation

खड़ी स्कार्पियो से टकराए बाइकर, जिला अस्पताल में दाखिल, स्थिति गंभीर

PicsArt 11 25 10.35.58

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। रास्ते में खड़ी स्कार्पियो वाहन से टकराने से दो बाइकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच पुुलिस कर रही है।
हादसा रात लगभग सवा नौ बजे घटित हुआ। संतराबाड़ी निवासी विनायक ताम्रकार और शंकर नगर निवासी अंकित बाइक पर सवार होकर इंदिरा मार्केट से स्टेशन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शिवम माल के सामने मार्ग पर खड़ी स्कार्पियोो सीजी 07 बीजी 8812 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने की खबर है। दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद शहर के समाजसेवी योगेन्द्र शर्मा बंटी ने अन्य सहयोगियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनका इलाज जारी है।