Skip to main content

4thnation

पुलिस के शिकंजे में आए 3 मोटर सायकल चोर, 13 मोटरसायकल बरामद

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शहर में बढ़ती मोटर सायकल चोरी की वारदातों का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पद्मनाभपुर पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को अपने कब्जें में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 13 मोटरसायकलों को बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा कुंदरा पारा दारु भट्टी, पोटिया चौक दारु भट्टी, बटालियन के सामने दारु भट्टी, धमधा रोड चिखली तथा जिला धमतरी क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने का खुलासा पुलिस पूछताछ में किया गया है।
एएसपी सिटी रोहित झा, सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी नरेश सार्वा की टीम को यह सफलता हासिल हुई है। संदेह के आधार पर जेल तिराहा चौक से 3 युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। युवकों ने पूछताछ नें मोटरसायकल के लिए ग्राहक की तलाश किए जाने की जानकारी दी। पूछताछ में युवक मोटरसायकल के दस्तावेंज पेश नहीं कर पाए कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 13 मोटर सायकल बरामद की। मामले में पुलिस ने जेल तिराहा निवासी राजीव साहू, भैंसबोड बिरेझर (धमतरी) राकेश साहू, वाम्बे कालोनी उरला निवासी मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया है