Skip to main content

4thnation

एमपी, बिहार की जीत पर दुर्ग जिला भाजपा ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई (VIDEO)

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। मध्य प्रदेश व बिहार चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर दुर्ग जिला भाजपा ने खुशी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष उषा टावरी के नेतृत्व में खुशी का इजहार करने कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में जुटे और बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, निगम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजयुमों अध्यक्ष दिनेश देवांगन सहित अन्य मौजूद थे।