4thnation

छत्तीसगढ़ के चार जिलों में कल से देर शाम तक करा सकेंगे रजिस्ट्री, जानिए जिलों के नाम

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राज्य शासन ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा जिले में आमजनों की सुविधा के लिए 10 से 13 नवम्बर तक पंजीयन कार्यालयों की कार्य अवधि में आधे घंटे की वृद्धि की गई है। महानिरीक्षक पंजीयन तथा अधीक्षक मुद्रांक धर्मेश साहू ने बताया कि पंजीयन कार्यालयों का कार्यालयीन समय 10.30 से 6 बजे तक रहेेगा। इस कार्यालयीन अवधि में लोग दस्तावेजों का पंजीयन करा सकते हैं।