Skip to main content

4thnation

मनीष सिसोदिया ने दिए निर्देश, दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद.

दिल्ली: देश में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी COVID-19 के रोजाना करीब 2000 से ऊपर नए मामले आ रहे हैं। कोरोना को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फ़ैसला किया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस सम्बंध में रविवार को निर्देश दिए हैं। अब दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले, 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

केंद्र सरकार ने पिछले महीने जारी गाइडलाइन में कहा था कि 21 सितंबर से अगर 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र अपने स्कूल जाना चाहें और टीचर की सलाह लेना चाहें तो वे अपने पेरेंट की लिखित सहमति के साथ जा सकते हैं। हालांकि, अगर स्कूल और छात्र का घर कन्टेनमेंट जोन में नहीं है तो ही इजाज़त होगी। लेकिन यह स्वैच्छिक होगा।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2, 87, 930 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 5, 472 पहुँच गई है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 2, 57, 224 लोग स्वस्थ हो गये है या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।