Skip to main content

4thnation

5 बजे तक नहीं, पूर्व निर्धारित समय तक ही खुलेंगी दवा दुकानें, कलेक्टर कार्यालय ने किया स्पष्ट

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिले में दवा दुकानों के खुलने के समय को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट कि गया है। जिसके अनुसार दवा दुकानों के शाम 5 बजे तक ही खोले जाने की खबर को गलत बताया गया है। खबर का खंडन करते हुए जिला प्रशासन ने कहा है कि इस तरह का कोई निर्देश इस कार्यालय से जारी नहीं किया गया है। कोविड संकट में मेडिकल स्टोर्स अति आवश्यक सेवाओं की कैटेगरी में आते हैं। इसलिए दवा दुकानें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होगी। शाम 5 बजे तक दवा दुकानों को खोले जाने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सहमति नहीं दी गई है। अतः आम जनता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।