Skip to main content

4thnation

अब लिंक पर मिलेगी कोविड-19 के मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता की जानकारी, रात में भी होगी सैंपलिंग

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिले में कोविड मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा होम केयर एप्प लांच किया गया है। साथ ही लिंक जारी की गई है। इस लिंक के माध्यम से पेशेंट के लिए अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी हासिल की जा सकेगी। जिले में कोविड-19 के उपचार हेतु चिन्हाकित शासकीय तथा निजी अस्पतालों में कुल बिस्तरों, उपलब्ध बिस्तरों तथा रिक्त बिस्तरों की जानकारी इस https://durg.gov.in/covidbedsdurg/  लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। इससे पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को अस्पताल का चयन करने में आसानी होगी। लिंक में विस्तार से कैपेसिटी बेड की क्षमता आदि इंगित की गई है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए सैंपलिंग भी बढ़ाई जाएगी। अब रात में भी सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए जिले के 4 अस्पतालों में टीम मौजूद रहेगी।