Skip to main content

4thnation

महापौर की पहल पर सिंधी जनरल पंचायत ने दिया सहयोग, गौठान में चारा के लिए सौंपा 50 हजार का चेक

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर शहर की पुज्य सिंधी जनरल पंचायत ने गौठान संचालन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। पंचायत के पदाधिकारियों ने गायों की चारा व्यवस्था करने के लिए 50 हजार रूपए की राशि का चेक महापौर को सौंपा।
बता दें कि दुर्ग निगम द्वारा पुलगांव स्थित गौठान में मवेशियों को रखा गया है। महापौर बाकलीवाल के प्रयास से गत दिनों पदमनाभपुर के जैन समाज ने गोठान के गायों के लिए 3 ट्रक चारा की व्यवस्था कर दान किया था। इसी क्रम में महापौर बाकलीवाल की पहल पर पुज्य सिंधी जनरल पंचायत ने भी गौ सेवा के लिए अपनी सहभागिता देते हुये गौठान में चारा के लिए आज 50,000 रु. भेंट किया है। इस दौरान शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, महिला एवं बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, खेमराज मध्यानी अध्यक्ष सिंधी पंचायत, पदाधिकारी रामचंत्र खत्री, पारुमल शोभानी, रवि अंदानी और कल्याण महिला स्व सहायता समूह की संचालिका उपस्थित थे।