Skip to main content

4thnation

गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव : मंत्री साहू 7 दिन रहेगें आइसोलेशन में

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी आइसोलेशन में चले गए हैं। मंत्री ताम्रध्वज साहू के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू अगले 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में सभी सावधानी बरतें और स्वयं तथा अपने परिजनों का ख्याल रखें।