Skip to main content

4thnation

IPL 2020 पर संकट, CSK के सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के मुताबिक, ये खिलाड़ी भारतीय हैं। इस टीम के 12 सपोर्ट स्टाफ भी संक्रमित हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। कोरोना के मामले आने के बाद टीम ने एक सप्ताह के लिए क्वॉरंटीन पीरियड बढ़ा दिया है। यूएई में हर एक टीम के लिए छह दिनों का क्वॉरंटीन पीरियड है।

सूत्रों ने बताया कि सीएसके टीम ने दुबई पहुँचने के बाद सभी तरह की आवश्यक सावधानी बरती है। उन्होंने कहा, ‘ यहाँ तक कि जब यूरोप में फुटबॉल शुरू हुआ था, तब भी कुछ खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसलिए आईपीएल की आठ टीमों और 1000 से अधिक सदस्यों के साथ इस तरह की आशंका रहती है। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी प्रकार की सावधानियाँ बरतने के बावजूद सीएसके के साथ ऐसा हुआ।

इसकी समय सीमा कल ख़त्म हो रही है इससे पहले कोरोना के मामले सामने आने के बाद टीम के खिलाड़ी अब फिलहाल क्वॉरंटीन में ही रहेंगे। सभी खिलाड़ियों की अब चौथी बार कोरोना कि जांच होगी। आईपीएल के एक वरिष्ठ सूत्र ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, “हाँ, हाला ही में भारत के लिए खेलने वाला दाएँ हाथ के मध्यम गति के एक तेज गेंदबाज के अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं।”

उन्होंने कहा, “जहा तक हमें पता चला हैं, सीएसके प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी के अलावा फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम के कम से कम दो सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में है।”
IPL 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा. इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को छोड़कर सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं.