Skip to main content

4thnation

पुलगांव के एसएलआरएम सेंटर में बनाया जाएगा वर्मी कंपोस्ट, सभापति ने आयुक्त व पूर्व महापौर साथ किया निरीक्षण

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी कर पुलगांव स्थित एसएलआरएम सेंटर में वर्मी कंपोस्ट  तैयार किया जाएगा। इसके लिए निगम व्दारा यहां वर्मी टांका  का निर्माण किया गया है। निगम सभापति राजेश यादव ने शुक्रवार को आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ एस.एल.आर.एम सेंटर पहुंच कर वर्मी टांका का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत निर्माण किए जाने वाले वर्मी कंपोस्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभापति आयुक्त एवं पूर्व महापौर ने पुलगांव के  गौठान में मवेशियों के लिए निर्माण किए जाने वाले शेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द बेहतर व्यवस्था करने और देख-रेख की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गायों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था के साथ बनाए गए कोटना की साफ सफाई रखने कहा। उन्होंने गौठान संचालन समूह से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह उन्हें तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान कांग्रेस के महामंत्री अजय शर्मा एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।