Skip to main content

4thnation

प्रेमी जोड़ा कूदा ट्रेन के सामने, किशोरी की मौत, युवक गंभीर हालत में मेकाहारा में दाखिल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। उरला निवासी प्रेमी जोड़े ने आज रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस प्रयास में जहां किशोरी की मौत हो गई। वहीं युवक को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना चरोदा डी केबिन के करीब की है।
किशोरी व युवक के उरला निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि उरला निवासी नाबालिग लड़की शनिवार रात से ही घर से गायब थी। वहीं देवभोग में ड्राइवर का काम करने वाला रितिक (18 वर्ष) भी घर पर नहीं था। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर पडताल प्रारंभ कर दी है।