Skip to main content

4thnation

संभागायुक्त महावर बेमेतरा प्रवास पर, लिया शासकीय योजनाओं पर क्रियान्वयन का जायजा

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। संभागायुक्त टी.सी.महावर ने आज अपरान्ह में बेमेतरा प्रवास के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए किये जा रहे उपाय एवं प्रयासों के संबंध मे जानकारी दी।

कमिश्नर ने गोधन न्याय योजना, गिरदावरी कार्य, जिले मे वर्षा की जानकारी, राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध मे जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एडीएम संजय कुमार दीवान, एएसपी विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगन्नाथ वर्मा उपस्थित थे।