Skip to main content

4thnation

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार की दोपहर निधन हो गया। नेता अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी साल मार्च महीने में अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के बड़े अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के तौर पर पहचाना जाता रहा।